{"_id":"666f4225fa4ba6a01f0be074","slug":"the-process-of-construction-of-ayurvedic-hospital-in-amb-has-been-pending-for-eight-months-una-news-c-399-sml1049-157549-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया आठ महीने से लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया आठ महीने से लटकी
Mon, 17 Jun 2024 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
भूमि हस्तांतरण के बाद आगे नहीं बढ़ सकी योजना,
क्षेत्र के मरीजों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का करना पड़ रहा है रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुष विभाग की अंब में प्रस्तावित आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण को लेकर प्रक्रिया करीब आठ महीने से लटकी हुई है। ऐसे में उपमंडल की करीब 40 पंचायतों के मरीजों को उपचार के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का ही रूख करना पड़ रहा है। दस बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए आयुष विभाग के नाम करीब तीन कनाल भूमि भी हो चुकी है। इसके बाद से विभाग अभी तक धरातल पर कुछ नहीं कर पाया है।
जिले के सबसे बड़े उपमंडल में दशकों से आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान इस अस्पताल के निर्माण के लिए अंब के समीप पक्का परोह में करीब तीन कनाल भूमि आयुष विभाग के नाम की गई। इसके बाद से अभी तक निर्माण को लेकर कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बता दें कि आचार संहिता लगने से पूर्व अस्पताल को अस्थाई तौर पर अंब में ही स्थित लोक निर्माण विभाग के एक भवन में शुरू करने को लेकर कवायद शुरू की थी। इस कवायद पर भी अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है। बता दें कि अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल बनने से उपमंडल की जनता को काफी लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार करवाने वाले लोगों के लिए अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल न होने से करीब 30 किलोमीटर दूर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।
पंचकर्मा और लैब की मिलेगी सुविधा
अंब में बनने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल में ओपीडी के अलावा मरीजों को पंचकर्मा, लैब, हर्बल पार्क की सुविधा भी मिलनी है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को उपमंडल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी। यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी। बता दें कि अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू करने के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन
कोट्स
अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल को स्थापित करने का काम अभी सिरे नहीं चढ़ पाया है। मैंने अभी पदभार संभाला है। आचार संहिता हट गई है। इस मामले की पूरी जानकारी प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा। डाॅ. विजय ठाकुर, कार्यकारी जिला आयुष अधिकारी, ऊना