{"_id":"685be108c7831d1ac10775b7","slug":"the-problem-of-low-voltage-will-be-solved-in-bangana-eight-more-transformers-will-be-installed-una-news-c-93-1-una1002-157313-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी, आठ और ट्रांसफार्मर लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी, आठ और ट्रांसफार्मर लगेंगे
विज्ञापन
विकास की बात
गर्मियों में उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
लगातार मिल रही थीं शिकायतें : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा विद्युत उपमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बिजली आपूर्ति को लेकर राहत की खबर है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों को परेशान कर रही कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विद्युत बोर्ड ने नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य आरंभ कर दिया है। इस परियोजना के तहत बंगाणा बाजार, तलमेहड़ा, लठियाणी, जसाणा सहित अन्य क्षेत्रों में अब तक चार ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जबकि आठ नए ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाए जाएंगे। कम वोल्टेज की समस्या से खासकर गर्मियों में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से यह ठोस कदम उठाया है। स्थानीय नागरिकों महेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार, रमन कुमार और मुकेश कुमार ने विद्युत बोर्ड की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आम जनता के हित में है और इससे क्षेत्र में रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। बंगाणा विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता इंजीनियर उदित ठाकुर ने बताया कि चार स्थानों पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए हैं और आठ और स्थानों पर जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस पूरी योजना का श्रेय प्रदेश सरकार को जाता है। वहीं, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी ऐसी समस्या होगी, उसका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
बाक्स
स्कूल, अस्पताल और व्यापारिक संस्थानों को मिलेगा लाभ
नए ट्रांसफार्मर लगाने से न केवल आम उपभोक्ता लाभान्वित होंगे बल्कि स्कूल, अस्पताल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी अब सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध होगी। इससे उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा।