फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The powers of Panchayati Raj are being violated: Shalini

पंचायती राज की शक्तियों का किया जा रहा हनन : शालिनी

Sat, 19 Apr 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
The powers of Panchayati Raj are being violated: Shalini
अंब (ऊना)। अंब ब्लॉक महापंचायत ने बीपीएल चयन में पंचायत प्रधानों की भूमिका पर सरकार की मंशा और पंचायतों की तरफ से कोटेशन को लेकर रोष प्रकट किया। महापंचायत की अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी के नेतृत्व में पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने शनिवार को इस संबंध में एसडीएम अंब सचिन शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें हाल ही में सरकार की ओर से कोटेशन संबंधी और बीपीएल चयन पर विचार रखे गए। शालिनी गोस्वामी ने कहा सरकार के इस निर्णय से यह ज्ञात होता है की पंचायती राज की शक्तियों का हनन किया जा रहा है। पंचायत में बीपीएल का जब चुनाव होता है तो उसमें ग्राम सभा के निर्णय को सर्वोपरि माना जाता है। इसमें पंचायत प्रतिनिधि अपनी मनमानी नहीं कर सकते। पंचायती राज मंत्री की ओर से समस्त प्रधानों पर आरोप लगाया गया कि प्रधान मनमानी से अपने चहेतों को बीपीएल में चयनित करते हैं, जो एक गंभीर आरोप है। चयन प्रक्रिया में ग्राम सभा ही चयन करती है तथा पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी भी की जाती है। इसलिए यह सरासर कहना गलत है कि पंचायत प्रतिनिधियों का इसमें कोई अहम रोल होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed