फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The number of beneficiaries of the second dose has crossed 4.20 lakh: Raghav Sharma

दूसरी डोज के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पार : राघव शर्मा

Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
The number of beneficiaries of the second dose has crossed 4.20 lakh: Raghav Sharma
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा। - फोटो : Una
ऊना। जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में आज स्थापित किए गए 88 टीकाकरण केंद्रों पर 4,931 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जिससे जिला ऊना में दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 4,20,617 पहुंच गई है। जिला में अब तक 4,40,679 लाभार्थियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

राघव शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश सरकार ने जिला ऊना के लिए दूसरी डोज के लक्ष्य को पुनर्निर्धारित करते हुए 4,19,577 किया था, जिसे अब बढ़ाकर 4.24 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीन दिसंबर तक इस लक्ष्य को हासिल करने की समयसीमा निर्धारित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, सामूहिक प्रयासों एवं जन सहयोग से जिला ऊना इस समय अवधि के बीच तय लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला ऊना में अब तक 8,61,296 कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर पहली डोज के बाद 84 दिन की अवधि पूरा कर चुके सभी लाभार्थियों से दूसरी डोज जल्द से जल्द नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed