फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Municipal Corporation will set up a separate feeding place for stray dogs.

Una News: नगर निगम लावारिस कुत्तों के लिए अलग से बनाएगा भोजन स्थल

Sat, 15 Nov 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will set up a separate feeding place for stray dogs.
अभियान का असर
विज्ञापन

रेबीज टीकाकरण और नसबंदी के लिए भी जल्द किए जाएंगे नए स्तर पर टेंडर

नगर निगम ने अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ने शहर में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लगातार अभियान के रूप में उठाए जा रहे इस मसले का असर अब दिखाई देने लगा है। निगम प्रशासन ने लावारिस कुत्तों के लिए अलग फीडिंग एरिया बनाने और बड़े पैमाने पर नसबंदी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नगर निगम की योजना के तहत आने वाले समय में शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लावारिस कुत्तों को भोजन देने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित फीडिंग एरिया में ही भोजन कराया जा सकेगा। इसके साथ ही टीकाकरण और नसबंदी करवाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी जाएगी, जो संबंधित ऑपरेशन भी करेगी। शहर में कुत्तों की संख्या का समय-समय पर सर्वे कराया जाएगा ताकि नियंत्रण प्रक्रिया प्रभावी बनी रहे।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय ने भी हाल ही में लावारिस कुत्तों से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं के अनुरूप नगर निगम शहर की सड़कों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों से लावारिस कुत्तों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए डॉग कैचर टीमों को भी बुलाया जाएगा। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने सभी उपमंडलों को विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग भी इस मुहिम में शामिल होगा और विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
शहर में लावरिस कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम जल्द ही अलग फीडिंग एरिया बनाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। टीकाकरण और नसबंदी से जुड़े ऑपरेशन भी व्यापक स्तर पर करवाए जाएंगे। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed