फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The MLA heard the problems of the people in Panjoa

Una News: विधायक ने पंजोआ में सुनी जनसमस्याएं

Sun, 18 May 2025 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
The MLA heard the problems of the people in Panjoa
पेयजल और विद्युत से जुड़ी समस्याओं को लेकर मिले ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रविवार को पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी प्रशासनिक, पेयजल और विद्युत से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए और कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान भी करवा दिया। विधायक बबलू ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सरकार का उद्देश्य आम जनता को घर द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। बबलू ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर पहुंच कर ही किया जा सकता है। वे नियमित रूप से क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं ताकि लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed