{"_id":"68fcb5992bd666b9d00aef14","slug":"the-message-of-adopting-the-spirit-of-discipline-and-cooperation-in-life-una-news-c-93-1-ssml1048-169802-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अनुशासन और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अनुशासन और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश
विज्ञापन
बेहड़ जसवां स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रधान रेखा रानी मुख्य अतिथि रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना देवी, कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, शिक्षिका मंजू बाला सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रेखा रानी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करती है और उन्हें नेतृत्व व सेवा के लिए प्रेरित करती है। प्रधानाचार्य सपना देवी ने विद्यार्थियों से अनुशासन में कार्य करने और आपसी सहयोग से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सात दिवसीय यह शिविर 25 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरूकता, पौधरोपण, ग्रामीण विकास और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर आधारित विविध जनहित गतिविधियों में भाग लेंगे। शिविर में कुल 28 स्वयंसेवी विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्होंने पहले दिन विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर शिविर का शुभारंभ किया।