फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The melodious sound of Hindi resonated in Ambota; a language festival adorned with various activities.

Una News: अंबोटा में गूंजी हिंदी की मधुर ध्वनि गतिविधियों से सजा भाषा उत्सव

Tue, 15 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The melodious sound of Hindi resonated in Ambota; a language festival adorned with various activities.
संवाद न्यूज एजेंसी गगरेट/अंब / बंगाणा (ऊना)। हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना को अभिव्यक्त करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी के प्रति प्रेम जागृत करने के साथ-साथ भाषा की समृद्ध शब्द-संपदा, अभिव्यक्ति-कौशल और सांस्कृतिक महत्त्व को रोचक गतिविधियों के माध्यम से उजागर करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात हिंदी विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘शब्द जासूस’, ‘मुहावरा बनेगा किरदार’, ‘जिह्वा की जुगलबंदी’, ‘बुद्धि का रंगमंच’, ‘पर्दे के संवाद—शिक्षकों के अंदाज’, ‘बोलो तो जानें, कहावत पहचानें’, ‘शुद्ध हिंदी चैलेंज’ तथा ‘दोहों की गूंज’ जैसी गतिविधियों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

इन सभी गतिविधियों में विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए अपनी भाषायी दक्षता, त्वरित सोच, अभिनय-कौशल, हास्य-बोध एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से कहावतों और मुहावरों की पहचान, शुद्ध हिंदी के प्रयोग तथा दोहों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को ज्ञान, मनोरंजन और संस्कार का सुंदर संगम बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं एआरओ नमित शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में हिंदी को केवल संप्रेषण का माध्यम न मानकर भारतीय संस्कृति की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि भाषा का सम्मान तभी सार्थक है, जब हम उसे अपने व्यवहार, शिक्षण और दैनिक जीवन में सहजता एवं शुद्धता के साथ अपनाएं।
वहीं पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वामी विवेकानंद सदन ने प्रथम, सुभाष चंद्र बोस सदन ने द्वितीय तथा टैगोर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में हिंदी दिवस पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में भी हिंदी भाषा का वर्चस्व कायम है।
यह हम सभी के लिए यह बहुत गर्व का विषय है। वाद- विवाद में प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की ज्योति ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के हर्ष ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया ।कार्यकारी प्राचार्य प्रो दर्शन कुमार ने हिंदी पखवाड़े की शृंखला में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अन्त में सम्मानित भी किया।

वहीं राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed