फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Income Tax Department team continued to scrutinize records in private industry for the second day.

Una News: निजी उद्योग में दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम खंगालती रही रिकॉर्ड

Thu, 30 Jan 2025 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department team continued to scrutinize records in private industry for the second day.
ड्यूटी के लिए पहुंच रहे कर्मचारियों के फोन भी जब्त
विज्ञापन

उद्योग के अन्य ठिकानों पर भी दी दबिश, खंगाला जा रहा रिकाॅर्ड

उद्योग के अंदर बाहर आने-जाने पर पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर स्थित एक निजी उद्योग में वीरवार दूसरे दिन भी आयकर विभाग की विशेष टीम की कार्रवाई जारी रही। टीम ने उद्योग के अंदर डेरा जमाए रखा। पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उद्योग परिसर में आने-जाने वालों पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी कर्मियों के फोन बंद करवा दिए गए हैं। शिफ्ट बदलकर ड्यूटी के लिए आने वाले सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

बुधवार को आयकर विभाग की विशेष टीम सुरक्षा बल के साथ उद्योग परिसर में पहुंची। सभी गेट बंद कराकर उद्योग का रिकाॅर्ड खंगालना शुरू किया। सूत्रों की मानें तो टीम की ओर से विशेष रूप से उद्योग परिसर के अंदर न तो किसी को आने दिया जा रहा है और न ही बाहर जाने की किसी को इजाजत दी जा रही है। सभी के फोन स्विच ऑफ करवा दिए गए। आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अभी तक कोई जानकारी साझा भी नहीं कर पाए हैं। बताया जा रहा हैं कि उद्योग के अन्य सभी ठिकानों पर भी दबिश दी गई है और रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक टीम की ओर से कार्रवाई जारी है। वहीं, उद्योग के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed