फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The incident of Shri Krishna's birth narrated in Shrimad Bhagwat Katha

Una News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग

Sun, 09 Feb 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
The incident of Shri Krishna's birth narrated in Shrimad Bhagwat Katha
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गांव टकारला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन लोगों ने श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का रसपान किया। श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथावाचक ने कहा कि जब भगवान का कारागार में जन्म हुआ तो रात के आधे काल में सब पहरेदार सम्मोहन में आ गए। वासुदेव की बेड़ी खुल गई। उस समय यमुना पूरे उफान पर थी। लेकिन, भगवान श्रीकृष्ण के पैर का स्पर्श होते ही वह शांत हो गई। भागवत कथा में कथावाचक ने कहा कि कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण ही माने जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed