फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The honorarium of all the employees of the education board should be paid soon: Dhiman

शिक्षा बोर्ड के सभी कर्मचारियों के मानदेय का जल्द हो भुगतान : धीमान

Wed, 23 Apr 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
The honorarium of all the employees of the education board should be paid soon: Dhiman
कर्मचारी
विज्ञापन


पुनः मूल्यांकन राशि और जांच फीस हुई दोगुना
कर्मचारी को बोर्ड की तरफ से न मिला मानदेय और न हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी





नारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र केश धीमान ने प्रेस बयान में कहा कि 29 मार्च 2025 की वार्षिक परीक्षा प्रदेश में खत्म हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी कर्मचारी को बोर्ड की तरफ से मानदेय नहीं दिया गया। न ही किसी तरह से उसके मानदेय में बढ़ोतरी की। पुनः मूल्यांकन राशि और जांच फीस को 21 मार्च की अधिसूचना के अनुसार दोगुना कर दिया गया है। यह फीस पहले 500 थी, अब सीधी 1000 कर दी गई। राज्य ओपन स्कूल की फीस की राशि में भी बहुत इजाफा किया है। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि सरकार बोर्ड के चेयरमैन और सचिव को इस पर दोबारा से विचार करने को कहे। दूसरी तरफ सरकार बोर्ड को जल्द ही दिशा निर्देश दे कि वह समय पर सभी के मानदेय का भुगतान करे। इस बार बोर्ड ने शिक्षकों के उस मानदेय को भी बंद कर दिया है जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन पर पहले मुख्य परीक्षक को मिलता था। संघ ने बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द ही इस अधिसूचना को वापस लेकर और इसकी पुरानी स्थिति की अधिसूचना जल्द जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed