फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The height of the Baruhi-Takarla road became a problem, fields became ponds

Una News: बड़ूही-टकारला सड़क की ऊंचाई बनी मुसीबत, खेत बने तालाब

Tue, 08 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 08 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The height of the Baruhi-Takarla road became a problem, fields became ponds
बड़ूही टकारला सड़क ऊंची होने के चलते लोगों के घरों में घुसा पानी। स्रोत जागरूक पाठक
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही से टकारला मोड़ तक हाल ही में बनी ऊंची सड़क अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से टकारला गांव में खेतों में पानी भर गया। इससे खेत अब तालाब का रूप ले चुके हैं। इससे न केवल फसलों को भारी नुकसान हुआ, बल्कि ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। सबसे गंभीर स्थिति टकारला निवासी अश्वनी के घर के सामने देखी गई, जहां पानी उनके मुख्य द्वार तक भर गया। लगातार जलभराव के कारण उनका घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं मदन शर्मा के घर के अंदर तक पानी घुस गया, जिससे घर के फर्श व सामान को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण शिव शर्मा, मदन शर्मा, अश्वनी, सोनी शर्मा, निर्मल सिंह, तिलक राज, नीलम कुमारी, सुनीता शर्मा का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान प्रशासन द्वारा जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। बारिश का पानी अब सड़क के किनारे बहने के बजाय, आसपास के खेतों और घरों में जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने सड़क निर्माण के समय इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण जब स्थिति बिगड़ती गई तो स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया ताकि और नुकसान से बचा जा सके। हालांकि यह केवल अस्थायी समाधान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत जल निकासी के स्थायी प्रबंध किए जाएं। सड़क किनारे उचित नालियों का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed