फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The first district level swimming championship will be held in the swimming pool on June 28

Una News: 28 जून को हाेगी स्विमिंग पूल में प्रथम जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप

Wed, 25 Jun 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
The first district level swimming championship will be held in the swimming pool on June 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना तैराकी संघ की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में प्रथम जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप होने जा रही है। आगामी 28 जून को इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान में कराया जाएगा। प्रतियोगिता वरिष्ठ समूह पुरुष और महिला, जूनियर और सब जूनियर लड़के और लड़कियों की होगी। आयोजन सचिव वरुण रतन ने बताया कि वरिष्ठ समूह में (18 वर्ष) 2007 में जन्मे और उससे अधिक, जूनियर ग्रुप में 15-17 वर्ष जबकि सब-जूनियर ग्रुप लड़के और लड़कियों में वर्ष 2014, 2015 में जन्मे 10-11 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इनके बीच भी समूह बनाए गए हैं। प्रतियोगिता में पंजीकरण शुल्क प्रति तैराक 1000 रुपये तय किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी तैराक व्हाट्सएप नंबर 9418484889 पर इवेंट एंट्री फॉर्म दर्ज कर सकते हैं। आयोजन 28 जून को 5 लेन 25 मीटर लंबे पूल में सुबह सात बजे होगा। प्रत्येक स्पर्धा के शीर्ष तीन फाइनलिस्टों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/जन्म तिथि प्रमाण) साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोजन सचिव के मोबाइल नंबर 9418484889 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed