फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fate of the Zila Parishad and BDC members will be revealed on May 31.

Una News: 31 मई को खुलेगा जिला परिषद और बीडीसी सदस्य के भाग्य का पिटारा

Sat, 30 May 2026 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 May 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
The fate of the Zila Parishad and BDC members will be revealed on May 31.
गगरेट (ऊना)। ग्राम पंचायतों से लेकर जिला परिषद वार्डों तक चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा, जबकि 31 मई को मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आ जाएगा। चुनावी रण के आखिरी दौर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधने में जुट गए हैं। गांवों की चौपालों, बाजारों और घर-घर में चुनावी चर्चाएं गर्म हैं। कहीं जातीय समीकरण साधे जा रहे हैं तो कहीं विकास के मुद्दों को लेकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास जारी है। इस बार जिला परिषद वार्डों में कई जगह सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है जबकि कुछ वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। पंचायत समिति चुनावों में भी युवा चेहरों और पुराने नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है।
विज्ञापन

30 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं 31 मई को होने वाली मतगणना के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों की बेचैनी भी साफ दिखाई दे रही है, क्योंकि अब सिर्फ मतदाताओं का फैसला ही तय करेगा कि ग्रामीण संसद में किसके सिर जीत का ताज सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed