फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The faces of the meritorious students were happy after receiving the certificate and certificate.

Una News: मेडल और प्रमाण पत्र पाकर चहके मेधावियों के चेहरे

Tue, 02 Jul 2024 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students were happy after receiving the certificate and certificate.
ऊना। जिले के निजी और सरकारी स्कूलों के दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में टॉपर रहे लगभग 400 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मेडल और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत होने के बाद बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को एडुपेस कोचिंग सेंटर ऊना में किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर ऊना राजेंद्र कौशल मौजूद रहे। लेमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब के डॉ. आशुतोष शर्मा, मार्केटिंग एंड एडमिशन प्रोफेसर अमनदीप सिंह, सचित शर्मा सुशील कुमार, आईईसी यूनिवर्सिटी से कमलेश शर्मा, सूरज ठाकुर ज्योतिका एवं एक भाई यूनिवर्सिटी से अंकित शर्मा ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसंरी के छात्रों की ओर से सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला, लेमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब की ओर से संयुक्त रूप से करवाया गया। इसके अतिरिक्त इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, चाणक्य कोचिंग संस्थान हमीरपुर कार्यक्रम के सह प्रायोजक रहे।
विज्ञापन

छात्र जिस भी क्षेत्र में जाएं, अच्छा प्रदर्शन करें : एसपी
एसपी राकेश सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जिस भी क्षेत्र में जाएं वहां पर अच्छा प्रदर्शन करें। अच्छे समाज के निर्माण में अपना पूरा योगदान दें। नशे से हमेशा दूर रहें। उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह की सराहना की। कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान करें केंद्रित : राजेंद्र
उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर ऊना राजेंद्र कौशल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह काफी सराहनीय रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को जहां एक ओर मंच मिलता है तो वहीं दूसरी ओर बच्चों को सम्मानित करने से मनोबल बढ़ने के साथ ही बच्चे प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने बच्चों को समय पर लक्ष्य तय करके उनकी प्राप्ति की ओर पूरा ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए बच्चों को प्रेरित किया।

होनहारों ने कुछ इस तरह साझा किए विचार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल की दस जमा एक कला संकाय की छात्रा मानसी राणा ने कहा कि कार्यक्रम में जो मार्गदर्शन किया गया, इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। मानसी राणा का सपना है कि बड़े होकर सिविल सर्विस में एचएएस या आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।

संस्कृति शर्मा का कहना है कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर हौसला बढ़ा है। आगे बढ़ने की सीख मिली है। कहा कि ऐसे मंच से बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। संस्कृति गायक कलाकार बनना चाहती हैं और जमा दो के बाद बीए म्यूजिक में पढ़ाई कर रही हैं।

नवनीत कंवर एमबीबीएस कर डाॅक्टर बनता चाहते हैं और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से सम्मान दिया गया। उसके लिए दिल की गहराइयों से आभार जताया। कार्यक्रम में अलग-अलग यूनिवर्सिटी की ओर से कॅरिअर टिप्स दिए तथा उसके फायदे सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गईं।


दीप्ति शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल से मेडिकल में बारहवीं कक्षा पास कर नीट की कोचिंग ले रही हैं। दीप्ति शर्मा का सपना है कि बड़े होकर डाॅक्टर बनकर गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।


तन्वी ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में बारहवीं कक्षा में नाॅन मेडिकल की पढ़ाई कर ऊना में इंजीनियरिंग में कोचिंग ले रही हैं। तन्वी ठाकुर का सपना है कि कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर देश सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed