फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The driver slowly brought the bus to the Una bus stand.

Una News: एचआरटीसी बस का पट्टा टूटा, यात्री हुए परेशान

Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The driver slowly brought the bus to the Una bus stand.
ऊना डिपो की बस जिसका विकासनगर से ऊना की और आते समय पटा टूट गया। संवाद
ऊना। विकासनगर से सुजानपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ऊना डिपो की बस का चालक साइड का पट्टा टूटने से सोमवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। चालक बस को धीरे-धीरे ऊना बस अड्डे तक लेकर पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे तक बस खड़ी रही। इसके बाद निगम ने वर्कशॉप से दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, रास्ते में बस का पट्टा टूटने के बारे में चालक ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया गया। बस अड्डे पर इंतजार के कारण उन यात्रियों को अधिक परेशानी हुई, जिन्हें आगे का सफर तय करने के लिए दूसरी बस पकड़नी थी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों जनक, कमला देवी और सूरज ने बताया कि ऊना पहुंचने के बाद भी उन्हें करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे आगे के सफर में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से सुजानपुर आ रही बस भी रास्ते में हुई खराब
सोमवार को देहरादून से सुजानपुर आ रही निगम की एक अन्य बस भी रास्ते में खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को चंडीगढ़ से निगम की दूसरी बस में ऊना तक पहुंचाया गया। उधर पटा टूटने के कारण खराब हुई ऊना डिपो की बस की मरम्मत करवाई गई। इसके बाद इसी बस से यात्रियों को आगे सुजानपुर के लिए रवाना किया गया।

दोनों बसों में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। प्रबंधन ने यात्रियों को वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उन्हें आगे उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया।
- राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed