फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The doctor admitted his mistake and the management issued a warning.

Una News: चिकित्सक ने मानी गलती, प्रबंधन ने दी चेतावनी

Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The doctor admitted his mistake and the management issued a warning.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में ब्रांडेड दवा लिखने के मामले में संबंधित चिकित्सक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अस्पताल प्रबंधन को लिखित जवाब सौंप दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सक को चेतावनी जारी की है। साथ ही सभी चिकित्सकों को मरीजों के साथ सहज और जिम्मेदार व्यवहार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर प्रबंधन ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भी भेज दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों क्षेत्रीय अस्पताल में एक चिकित्सक द्वारा मरीज को ब्रांडेड दवा लिखे जाने का मामला सामने आया था। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा था। चिकित्सक ने अपने जवाब में गलती मानते हुए और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने का आश्वासन दिया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की समीक्षा के बाद चिकित्सक को चेतावनी देते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है और चिकित्सकों को निर्धारित नियमों के तहत ही दवाएं लिखनी होंगी। इसके अलावा चिकित्सकों को मरीजों से बेहतर संवाद बनाए रखने और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत भी दी है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रबंधन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन



चिकित्सक ने उक्त मामले को लेकर लिखित जवाब सौंपा है। उसने अपनी गलती मानी है। प्रबंधन ने इसे लेकर चिकित्सक को चेतावनी दी है। भविष्य में अगर इस प्रकार का मामला सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed