फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Treatment unavailable at night at Isapur Ayurvedic Hospital; patients left in distress

Una News: आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रात को इलाज बंद, मरीज बेहाल

Mon, 19 Oct 2026 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Treatment unavailable at night at Isapur Ayurvedic Hospital; patients left in distress
खास खबर
विज्ञापन

पुराना भवन गिरने के बाद बिगड़ी व्यवस्था, रात्रिकालीन सेवाएं ठप होने से दूसरे अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग
स्टाफ की कमी से नहीं मिल रही रात में स्वास्थ्य सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल का पुराना भवन गिराए जाने के बाद यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले अस्पताल में पर्याप्त कमरे और अपनी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब रात के समय उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है।
ईसपुर, पंडोगा, खड्ड, दौलतपुर, ढक्की, पंजावर, नगनोली और गुगलैहड़ सहित आसपास के गांवों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस अस्पताल पर निर्भर हैं। रात में किसी मरीज की तबीयत बिगड़ने या आपात स्थिति पैदा होने पर परिजनों को उसे हरोली या क्षेत्रीय अस्पताल ले जाना पड़ता है। इससे समय और धन खर्च होने के साथ मरीज को समय पर उपचार मिलने को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन कुमार, राजेश कुमार, राम प्रकाश, नेहा कुमारी, रीता देवी, रीना कुमारी, प्रदीप चौधरी और नेक राम ने मांग की कि अस्पताल में रात्रिकालीन सेवाएं दोबारा शुरू की जाएं। इसके लिए जरूरी स्टाफ और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि आसपास के गांवों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रात के समय आपातकाल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों से स्टाफ की मांग की है। स्टाफ की तैनाती होने पर ही सेवाएं शुरू हो सकेंगी।
डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed