{"_id":"6b058ea4d1c2ee46f60596f0","slug":"the-cultural-presentations-of-the-students-captivated-the-hearts-una-news-c-93-1-una1025-214640-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Tue, 24 Nov 2026 06:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा और स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, गिद्दा, भंगड़ा, नाटी और हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।
विधायक राकेश कालिया ने विद्यार्थियों को मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी और स्कूल प्रबंधन की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
शैक्षणिक मेरिट में स्थान बनाने वाले विकास, रिया, शवी ठाकुर, आनंद सागर, रजनी और चाहत को सम्मानित किया गया। बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दिया, विशाखा, नैंसी और अंशिका को भी पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले राहुल और अर्पित सिंह को सम्मान मिला। वहीं, जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले रणजीत सिंह, अरनव, मुकुल, दानिश, जशमन, मुनिश, लक्ष्य शर्मा, जतिन, आयुष, कर्णव ठाकुर, अंश ठाकुर, प्रियांशु, समर ठाकुर और अरबित सिंह को भी सम्मानित किया गया।