फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The city remained jammed throughout the day, vehicles kept crawling through.

Una News: शहर में दिन भर लगता रहा जाम, रेंगते हुए गुजरते रहे वाहन

Mon, 24 Nov 2025 12:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 24 Nov 2025 12:36 PM IST
विज्ञापन
The city remained jammed throughout the day, vehicles kept crawling through.
शनिवार शाम को ऊना शहर में लगा जाम। संवाद
कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी, आईएसबीटी से रोटरी चौक और शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों की लंबी लाइनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में शनिवार को दिन भर जाम लगता रहा। जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कई एंबुलेंस भी फंसी रही। जिला मुख्यालय में दिनभर वीवीआईपी मूवमेंट बनी रही। कई अधिकारी उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के शादी समारोह में विभिन्न स्थानों से पहुंचे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस जवानों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात रेंग-रेंग कर आगे बढ़ता रहा। शहर में ट्रैफिक जाम अब आम समस्या बन गई है। आए दिन होने वाली इस परेशानी का समाधान प्रशासन अभी तक नहीं ढूंढ पाया है। शनिवार दोपहर से ही जाम लगना शुरू हो गया। जो लगभग एक घंटे तक रुक-रुककर चलता रहा। स्थिति यह रही कि आईएसबीटी से लेकर रोटरी चौक और शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। शनिवार को बाहरी क्षेत्रों और अन्य राज्यों से लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं, इस कारण एनएच पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में जगह-जगह पर मौजूद क्रॉसिंग भी जाम का प्रमुख कारण हैं। रेड लाइट चौक, ऊना बस स्टैंड के पास, रोटरी चौक और मिनी सचिवालय के पास बनी क्रॉसिंग पर से वाहन गुजरते ही एनएच की एक लेन अवरुद्ध हो जाती है, जिससे जाम लगना आम हो गया है।पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शाम के समय शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर ट्रैफिक को सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed