फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The campaign to run electric buses could not move forward

Una News: इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मुहिम नहीं बढ़ पाई आगे

Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The campaign to run electric buses could not move forward
निजी संचालकों को रूट नहीं हो पाए आवंटित
विज्ञापन




लंबे समय से अटकी है यह योजना

संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। ग्रीन हिमाचल अभियान के तहत जिले में निजी स्तर पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसे लेकर वर्ष 2024 में परिवहन विभाग की तरफ से प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसके बाद योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग नाकाम साबित हुआ है। ऐसे में प्रदेश में ग्रीन हिमाचल की मुहिम कैसे साकार होगी, यह भी सवाल उठ रहा है। परिवहन निदेशालय में चयनित किए गए दस संचालकों के दिसंबर 2024 में दस्तावेज आगामी प्रक्रिया के लिए मंगवा लिए गए हैं। काफी समय से यह योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। जिले में निजी ऑपरेटर भी अब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने के लिए आगे आए थे। इस कड़ी में ऊना से चिंतपूर्णी और ऊना से बद्दी के लिए निजी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रूटों का संचालन होना था। बसें चलाने के लिए निजी ऑपरेटरों ने ऑनलाइन आवेदन कर रखा है। ग्रीन हिमाचल मुहिम के तहत परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर सरकार व विभाग कार्य कर रहा है। अभी तक ऊना जिले में निजी स्तर पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना निदेशालय स्तर पर अटक गई है। निजी स्तर पर चलने वाली ये बसें 32 सीटर की होंगी। वर्तमान में एचआरटीसी ऊना की तरफ से इलेक्ट्रिक टैक्सी राइड विद प्राइड की सुविधा जिला मुख्यालय में मिल रही है।


कोट्स



जिले में निजी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया निदेशालय स्तर पर अटकी है। आवेदन करने वाले दस संचालकों का ब्योरा उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस पर आगामी कार्रवाई विभाग के स्तर पर ही होगी।
विज्ञापन




अशोक कुमार कलसी, आरटीओ ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed