{"_id":"6a8adb38f4ebde188505dd31","slug":"the-ayush-department-will-launch-a-special-campaign-for-hpv-vaccination-una-news-c-93-1-ssml1047-203318-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचपीवी टीकाकरण के लिए आयुष विभाग चलाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचपीवी टीकाकरण के लिए आयुष विभाग चलाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी आयुष केंद्रों को जारी किए दिशा-निर्देश, जागरूकता पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अब आयुष विभाग भी टीकाकरण को बढ़ावा देगा। इसके लिए जिले के सभी आयुष केंद्रों को विशेष अभियान चलाने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान लोगों को एचपीवी संक्रमण, इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
आयुष केंद्रों में आने वाले लोगों को एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयुष कर्मी अपने कार्यक्षेत्र में जागरूकता गतिविधियां चलाकर भ्रांतियां दूर करेंगे। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर समय पर उचित निर्णय ले सकें।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा ग्राम पंचायतों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से भी एचपीवी टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना