फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accused of bloody conflict in land dispute is still out of police custody even after six days

Una News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर

Wed, 16 Apr 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
The accused of bloody conflict in land dispute is still out of police custody even after six days
आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस थाना अंब की टीम ने दी घरों में दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत बेहड़ जसवां के गांव बसूणी में खूनी संघर्ष को छह दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बुधवार को पुलिस थाना अंब की टीम ने घरों में दबिश दी लेकिन कोई भी सुराग हत्थे नहीं लगा है। इस घटना ने इलाके में तनाव और असंतोष की स्थिति पैदा कर दी है। पीड़ित पक्ष पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर पुलिस स्थानीय आरोपी को नहीं पकड़ पा रही है तो बाहरी अपराधियों को कैसे पकड़ पाएगी। पीड़ित पक्ष का आक्रोश अब खुलकर सामने आ रहा है और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे। इस खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हुए। इनमें एक महिला अमनदीप कौर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज आर्मी अस्पताल जालंधर में चल रहा। जबकि अन्य दो घायल राजिंदर सिंह और सोनू देवी के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। थाना प्रभारी अंब अनिल ने जानकारी दी कि पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट में तेजधार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही गंभीर चोटों की बात सामने आई। इसी आधार पर पुलिस ने गैर जमानती धारा को भी मामले में शामिल कर लिया। थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि हमारी पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं। बुधवार को भी उनकी पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी महेंद्र सिंह, उसके पिता भाग सिंह व चाचा नारायण सिंह सभी घर से गायब हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपी के रिश्तेदारों से भी संपर्क में हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed