फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Testing facilities will be available round-the-clock at the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी टेस्ट की सुविधा

Sun, 26 Jul 2026 04:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Testing facilities will be available round-the-clock at the regional hospital.
क्षेत्रीय अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी टेस्ट की सुविधा
विज्ञापन

अस्पताल के धरातल तल पर पब्लिक हेल्थ लैब का कार्य अंतिम चरण में
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं देने के लिए उठाया कदम
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को जल्द 24 घंटे विभिन्न टेस्ट करवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल के धरातल तल पर बनाई जा रही अत्याधुनिक पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। लैब शुरू होने के बाद मरीजों को दिन-रात आवश्यक पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे उपचार में तेजी आएगी और गंभीर मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी।
नई लैब में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसमें आवश्यक टेस्ट एक ही स्थान पर होंगे। अब तक कई जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था। दूसरी तरफ वर्तमान में चल रही अस्पताल की सरकारी लैब में दोपहर एक बजे तक ही टेस्ट करवाने की सुविधा है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद यह परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

24 घंटे लैब संचालन से विशेष रूप से सड़क दुर्घटना, आपातकालीन और गंभीर मरीजों को तत्काल जांच सुविधा मिलेगी। इससे चिकित्सकों को समय पर रिपोर्ट मिलने से उपचार शुरू करने में आसानी होगी और मरीजों को भी अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल में एनएचएम के माध्यम से जिला पब्लिक हेल्थ लैब को स्थापित किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद आवश्यक उपकरणों की स्थापना और परीक्षण के पश्चात इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। नई लैब शुरू होने से न केवल क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा बल्कि जिले और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रस्ना लैब पर भी घटेगा बोझ
मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में क्रस्ना लैब का संचालन का हो रहा है। लैब काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। बीमारी की हालत में मरीज को काफी देर तक टेस्ट करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। नई लैब शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में नई लैब स्थापित करने का काम तेज गति से चल रहा है। लैब शुरू होने से क्षेत्रवासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed