फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Terror in the area due to incidents of looting: Saini

लूटपाट की घटनाओं से बीत क्षेत्र में दहशत : सैनी

Thu, 29 Aug 2024 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Terror in the area due to incidents of looting: Saini
कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली के बीत क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। भय का माहौल ऐसा है कि लोग सुबह और रात के अंधेरे में बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
इस मुद्दे पर हरोली विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य ललड़ी वार्ड-11 कमल सैनी ने स्थानीय लोगों के साथ लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया को एक मांगपत्र सौंपा है। कमल सैनी ने कहा कि हरोली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। पंजाब सरहद के साथ लगते हुए बीत क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल एवं बाथू में कई लोगों को लूटा गया। यह घटनाएं दिनदहाड़े हो रही है और लोगों में डर का माहौल है। कहा कि बीती 27 अगस्त को थाना टाहलीवाल के तहत दुलैहड़ गांव में एक व्यक्ति से 50,000 रुपये लूटे गए। 26 अगस्त को थाना टाहलीवाल के तहत नंगल खुर्द में अज्ञात नकाबपोशों ने ड्यूटी पर जा रहे एक युवक पर लूटने की मंशा से दराट से हमला किया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र बाथू में दो व्यक्तियों से मोबाइल लुटे गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरोली क्षेत्र में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस को इस ओर विशेष ध्यान देकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर स्थानीय लोगों में प्रदीप सिंह, लखन राणा, अनूप, चरण सिंह, श्याम लाल, गगन सिंह, राकेश कुमार, हैप्पी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मांगपत्र लेने के बाद सभी काे आश्वस्त किया कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें सभी मामलों की तह तक पहुंचने की कोशिश में हैं। कुछ सुबूत भी हाथ लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि करता नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed