फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tender worth about Rs 18 crore passed for damaged Elgran bridge

Una News: क्षतिग्रस्त एलग्रां पुल के लिए लगभग 18 करोड़ का टेंडर पारित

Sat, 22 Feb 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Tender worth about Rs 18 crore passed for damaged Elgran bridge
भलड़ी से खेड़ा कल्मोट को जोड़ने के लिए स्वां नदी पर बनेगा पुल : हरजोत बैंस
विज्ञापन

कहा- पुलों के निर्माण पर पंजाब सरकार खर्च करेगी 100 करोड़


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। उपमंडल नंगल के गांव एलग्रां में क्षतिग्रस्त पुल के लिए करीब 18 करोड़ का टेंडर पारित किया गया है। इस पुल पर लंबे समय से आवाजाही बंद थी। खनन की चपेट में आने से स्वां नदी पर बना यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल पर आने-जाने वाले लोगों खासकर चौपहिया वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब इस पुल को लेकर बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से इस पुल और पुल के साथ लगती सड़क की मरम्मत के लिए लगभग 18 करोड़ का टेंडर लगाया गया है।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस पुल के लिए लगभग 18 करोड़ का टेंडर जारी किया जा चुका है। जहां से पुल क्षतिग्रस्त हुआ वहां से तोड़कर नया बनाया जाएगा। पुल के साथ लगती सड़क भी दोबारा बनाई जाएगी। यह निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाना है। इसके अलावा गांव भलड़ी से खेड़ा कल्मोट को जाने के लिए स्वां नदी सहित अन्य कई पुलों का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस पर लगभग 100 करोड़ खर्च किए जाने हैं। एलग्रां पुल के साथ ही स्वां नदी से एक अस्थायी मार्ग तो बना दिया गया, लेकिन चौपहिया वाहन चालकों की समस्या कम नहीं हुई। विपक्षी पार्टियों के लोग अकसर इसी मुद्दे को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और प्रदेश सरकार पर भी कटाक्ष करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed