{"_id":"66780b73057c49d8db0432f8","slug":"ten-teams-formed-regarding-adult-bcg-vaccination-una-news-c-93-1-ssml1047-126903-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन को लेकर दस टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन को लेकर दस टीमें गठित
Sun, 23 Jun 2024 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान
वैक्सीन लगवाने के लिए काफी कम लोग आ रहे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान को गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दस मोबाइल टीमों का गठन किया है। यह टीमें जिलेभर के विभिन्न उपमंडलों में जाकर लाभार्थी लोगों का वैक्सीनेशन करेंगी। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा नागरिक अस्पताल गगरेट, हरोली, बंगाणा, अंब, सीएचसी दौलतपुर चौक, संतोषगढ़, बसदेहड़ा, थानाकलां, दुलेहड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथडी में प्रतिदिन एडल्ट बीसीजी टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने के लिए एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की तरफ से 41 हजार लोगों को एडल्ट बीसीजी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अभी तक 22 हजार पात्र लोगों ने ही एडल्ट बीसीजी वैक्सीन लगवाई है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र लोगों को घर द्वार पर जाकर बीसीजी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
इस कड़ी में जिले में दस मोबाइल टीमें पात्र लोगों तक पहुंचकर उनका वैक्सीनेशन करेंगी। बता दें कि वैक्सीनेशन करवाने को लेकर काफी कम लोग आगे आ रहे हैं। इस वैक्सीन को लगवाने के लिए विभाग ने 18 से 60 साल के आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए हैं। इसमें दुबले-पतले लोग, बीते पांच वर्षों में क्षयरोग की चपेट में आने वाले लोग, बीते तीन साल से टीबी संक्रमित के संपर्क में रहे लोग, धूम्रपान करने वाले लोग एवं मधुमेह से ग्रसित लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाई जानी है। इसके अलावा पात्र लोग वैक्सीन को लगवाने के लिए अपने क्षेत्र की आशा वर्कर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं।
कोट्स
एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान जिलेभर में चल रहा है। काफी कम संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए दस मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन लगाने की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील है कि एडल्ट बीसीजी वैक्सीन के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं।
विज्ञापन
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना