फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temperature reached 43 degrees in the district, people started sweating due to heat wave

Una News: जिले में पारा पहुंचा 43 डिग्री, लू चलने से लोगों के छूटे पसीने

Thu, 23 May 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 43 degrees in the district, people started sweating due to heat wave
कडी धूप के चलते सुना पडा़ ऊना का मुख्य बाजार।संवाद
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में लगातार हो रही गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। गर्मी के कारण लोग अब घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। खास तौर पर दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। इस दौरान बाजारों में गर्मी के चलते रौनक कम हो गई है।
बता दें कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार के दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दूसरी तरफ तेज धूप के कारण सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले का पारा बढ़ऩे की संभावना जताई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन


कोट्स
जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, विशेषज्ञ मौसम विभाग

..........................................
सोहलासिंगी धार में दूसरे दिन भी हल्की बारिश से राहत
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की सोहलासिंगी धार में बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी के चलते दूसरे दिन भी बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे के करीब 20-25 मिनट तक लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस बारिश से छोटे छोटे बच्चों ने बारिश में नहाने का आनंद लिया और गर्मी से निजात पाई। स्थानीय लोगों में कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, अमन ठाकुर, सुरेश कुमार, राम प्रकाश, जगदीश ठाकुर, रवि किशन सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस बारिश से जहां पर भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ धूं-धूं कर जल रहे जंगलों की आग तथा धुएं से जंगली जानवरों को भी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed