फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teej festival celebrated at Himotkarsh Training Institute

Una News: हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में मनाया तीज पर्व

Fri, 09 Aug 2024 03:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated at Himotkarsh Training Institute
ऊना। संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियाेगिताओं का आयोजन किया गया। हिमोत्कर्ष महिला मंच के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने व्यंजन, रंगोली, मेहंदी व हेयर स्टाइल स्पर्धाओं में भाग लिया। व्यंजन प्रतियोगिता में संस्थान की छात्राओं ने खीर, मालपूड़े, पतेहड़, दही-भल्ला तैयार किए। वहीं, छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी सजाई। संस्थान की ब्यूटी कल्चर ट्रेड की छात्राओं ने महिला मंच सदस्यों व संस्थान की छात्राओं के हाथों में मेहंदी के शानदार डिजाइन उकेरे। वहीं, तीज पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली छात्राओं को शुक्रवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल, सचिव पूजा कपिला, प्रेस सचिव रमा कंवर, सदस्य अनीति सूद, मंजू मनकोटिया, रंजना जसवाल, मनीषि ठाकुर, रंजू, संस्थान प्रशिक्षका मीना ठाकुर, निशा, सोनिया, कमला व छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed