{"_id":"66c26a2fa08622db040c89d4","slug":"teacher-dies-due-to-electric-shock-in-the-railing-of-roof-of-shop-una-news-c-93-1-una1002-130937-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दुकान की छत की रेलिंग में करंट आने से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दुकान की छत की रेलिंग में करंट आने से शिक्षक की मौत
Mon, 19 Aug 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के घनारी गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार रात्रि एक दुकान की छत पर बैठा था। इस दौरान एक वाहन के हॉर्न की आवाज आने पर जैसे ही वह उठकर देखने लगा तो दुकान की छत की रेलिंग को पकड़ते ही उसे बिजली का झटका लगा और वह गिर गया। अस्पताल पहुंचाने पर डाॅक्टर ने उसके मृत होने की पुष्टि की।
मृतक पेशे से शिक्षक था। गगरेट पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि घनारी गांव के एक युवक ने शनिवार देर सायं मृतक शिक्षक को फोन कर बुलाया था। दोनों दोस्त एक दुकान की छत पर बैठकर महफिल सजाकर बैठ गए। इसी बीच अचानक दुकान के नीचे से एक वाहन के हॉर्न की आवाज आई, जिसके चलते शिक्षक उठकर यह देखने गया कि वाहन में कौन है। जैसे ही उन्होंने दुकान की छत पर लगी लोहे की रेलिंग को छुआ तो वैसे ही वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और उसी समय अचेत होकर गिर गए। इस पर तत्काल उसके साथी व दुकानदार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत हुई मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। रविवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद प्रारंभिक तौर पर डाॅक्टरों ने मौत की वजह बिजली का करंट ही बताया है। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।