{"_id":"61267bf48ebc3e79f8254175","slug":"teacher-cheated-of-30-lakhs-rupees-in-the-name-of-insurance-policy-una-news-sml381592258","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
Teacher cheated of 30 lakhs rupees in the name of insurance policy
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ नगर के वार्ड दो के एक शिक्षक ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। शातिर फोन कर शिक्षक से रुपये ठगते रहे। शातिरों ने फोन कॉल के जरिए पीड़ित व्यक्ति से ठगी कर करीब 30 लाख की चपत लगाई है।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड दो संतोषगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2014-2015 में उसने अपनी और पत्नी के नाम सात लाख की अलग-अलग कंपनियों से इंश्योरेंस पॉलिसी ली। वर्ष 2018 में एक व्यक्ति ने इन्हें फोन करके कहा कि वह आईआरडीएआई विभाग से बोल रहा है। जो आपने इंश्योरेंस पॉलिसी ली है, उनकी शिकायत उसने संबंधित विभाग को आनलाइन कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उससे धोखे से करीब 30 लाख रुपये जमा करवाए हैं। रुपये जमा करवाने की विभाग की रसीद भी भेजता रहा।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी के तहत केस दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के निवेश को लेकर पहले पूरी तरह छानबीन करें। कस्टमर केयर का नंबर आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।