{"_id":"669d83cb9d3ce502c9014da4","slug":"tarring-done-on-old-hoshiarpur-road-got-relief-from-potholes-una-news-c-93-1-una1001-128745-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुराना होशियारपुर रोड पर हुई टारिंग, गड्ढों से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुराना होशियारपुर रोड पर हुई टारिंग, गड्ढों से मिली निजात
Mon, 22 Jul 2024 03:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
ऊना पुराना होशियारपुर रोड़ पर की गई टारिंग ।संवाद
ऊना। ऊना से सटे क्षेत्र की गड्ढों से भरी सड़कों के सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग ने बीड़ा उठाया है। अमर उजाला में हाल ही में सड़कों की दयनीय स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद गड्ढों से भरी सड़कों की टारिंग एवं मरम्मत कार्य शुरू हुआ है।
बीते रोज यहां व्यस्त मार्ग पुराना होशियारपुर रोड की टारिंग का कार्य पूरा किया गया है। अब इस मार्ग से लोगों का घालुवाल पुल तक का सफर सुहाना हुआ है। कुछ दिन पूर्व तक ऊना के आसपास कई सड़कों की दयनीय हालत को लेकर अमर उजाला की ओर समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसमें पुराना होशियारपुर मार्ग, कुठार से लेकर आरटीओ मार्ग तथा संतोषगढ़ से ऊना मार्ग पर भी सड़क की तारकोल उखड़ने से यातायात समस्या को लोनिवि को अवगत कराया गया। हालांकि अधिकारियों की ओर से बरसात के बीच इस प्रकार के कार्य को न करने की दुहाई भी दी गई, लेकिन ऊना सहित जिला में कमजोर मानसून के बीच अब लोनिवि ने जनहित के लिए सड़कों की टारिंग एवं मरम्मत कार्य का बीड़ा उठाया है। विभाग की इस कार्रवाई के लिए लोगों ने आभार व्यक्त किया है। बुद्धिजीवियों में अरुण कौशल, गुरनाम, लेखराज आदि ने विभाग का यहां धन्यवाद व्यक्त किया है तो दूसरी ओर आरटीओ मार्ग पर भी मरम्मत कार्य करने की अपील की है।