फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tanu Thakur first in speech competition

Una News: भाषण प्रतियोगिता में तनु ठाकुर प्रथम

Sat, 22 Feb 2025 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Tanu Thakur first in speech competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रोवर रेंजर इकाई की ओर से विश्व स्काउट दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर प्रभारी प्रो. निकिता गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन स्काउट और गाइड सदस्य मुस्कान ने कुशलतापूर्वक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें पमिता, मधु, आशु, मुस्कान, कोमल, सुनीता, ज्योतिका, नीलम और वंदना ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु ठाकुर, द्वितीय स्थान वैदेही शर्मा, और तृतीय स्थान कोमल एवं तन्वी ने प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, प्रो. सिकंदर नेगी, प्रो. आरती और प्रो. रंजना सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने स्काउटिंग और गाइडिंग के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह गतिविधियां युवाओं को उत्तरदायी और सेवा-भावी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed