फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tandua in Gagrate

गगरेट में तेंदुए की दहाड़, लोगों में दहशत

Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tandua in Gagrate
leopard

ग्राम पंचायत अपर गगरेट के वार्ड तीन में देर रात तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत है। आलम यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। लोग रात के समय ठीकरी पहरा देने को मजबूर हो गए हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कई दिन से तेंदुआ घूम रहा है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात अपर गगरेट में करीब साढे़ नौ बजे लोग अभी सोए भी नहीं थे कि तेंदुए की दहाड़ से सभी के होश फाख्ता हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब देखा तो तेंदुआ उनके घरों के पास घूम कर रहा था। गनीमत यह रही कि उस समय कोई व्यक्ति या मवेशी वहां नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुआ कुछ देर चहल कदमी करने के बाद दुबक कर शिकार की घात में बैठ गया। लेकिन, कुछ समय बीतने के बाद वह अंधेरे में ओझल हो गया। तेंदुए के इस प्रकार से आबादी वाले इलाकों में घुसने से क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों एवं पालतू जानवरों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गगरेट के प्रधान राज कुमार शर्मा, विकास, संजय कुमार, आशीष, नरेंद्र राणा, विशाल बाली, नरेंद्र, पूर्ण चंद, संजीव, विजय कुमार आदि ने कहा कि तेंदुआ उनके घरों के आंगन में घूम रहा है। इससे दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इससे पहले कि कोई अनहोनी हो, इस तेंदुए को पकड़ कर कहीं अनियंत्रित स्थान पर छोड़ा जाए। उधर, जिला वन अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि जल्द लोगों को तेंदुए की दहशत से निजात दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed