फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Take doctors' advice seriously, don't be careless: Jatin

डॉक्टरों की सलाह को गंभीरता से लें, लापरवाही न बरतें : जतिन

Fri, 07 Feb 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Take doctors' advice seriously, don't be careless: Jatin
जखेड़ा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

बोले-संतुलित आहार अपनाएं, चीनी, मैदा व तले-भुने खाद्य पदार्थों से करें परहेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के जखेड़ा में दो दिवसीय निशुल्क दंत जांच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर रोटरी क्लब ऊना, रोटरी क्लब शिमला और हिमाचल प्रदेश राजकीय डेंटल कॉलेज शिमला के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा में आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की ओर से मरीजों की जांच, रोग पहचान, माइनर सर्जरी, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) और फिलिंग जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल डेंटल चेकअप वैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानव शरीर एक मंदिर के समान है, और इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, डॉक्टरों की सलाह को गंभीरता से लेने और लापरवाही न बरतने की अपील की। साथ ही उन्होंने संतुलित आहार अपनाने और चीनी, मैदा व तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नियमित रूप से व्यायाम करने, खेल-कूद में सक्रिय भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed