फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Takarla-Baruhi link road will be dedicated to the public by 31st March

Una News: टकारला-बड़ूही संपर्क मार्ग 31 मार्च तक जनता को होगा समर्पित

Sat, 01 Feb 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Takarla-Baruhi link road will be dedicated to the public by 31st March
छह करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
विज्ञापन

मार्ग के बनने से लगभग 20 किलोमीटर सफर होगा कम
लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही(ऊना)। टकारला से बड़ूही को जोड़ने वाली सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। इस मार्ग की हालत काफी खस्ता थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब छह करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। उपमंडल अंब के तहत बडूही टकारला संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है। सड़क के बनने से टकारला से बडूही के साथ दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। साथ ही धर्मशाला, कांगड़ा, नादौन और हमीरपुर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जो लोग वाया अंब होकर धर्मशाला-कांगड़ा और हमीरपुर की ओर जाते हैं, उनका इस मार्ग के बनने से लगभग 20 किलोमीटर सफर कम होगा। इसके साथ अंब शहर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। टकारला पंचायत के प्रधान राजीव शर्मा का कहना है कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। लोगों क़ो अब परेशानी से छुटकारा मिलेगा। टकारला कृषि सोसायटी के प्रधान निर्मल सिंह का कहना है कि इस सड़क के बनने से लोगों का सफऱ सुहाना होगा और समय की भी बचत होगी। ठेकेदार शिव हाकम का कहना है कि लगभग 6 करोड़ से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाले रोड का कार्य काफ़ी तेजी से किया जा रहा है। 31 मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करके जनता क़ो समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed