{"_id":"69109d5dde2e129823033486","slug":"sweatshirt-a-warm-fashion-statement-in-the-cold-winters-una-news-c-93-1-una1002-171437-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटशर्ट : सर्द हवाओं में फैशन का गर्म अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटशर्ट : सर्द हवाओं में फैशन का गर्म अंदाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्माहट देने के साथ नया लुक भी बखूबी दे रही स्वेटशर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। फिजाओं में सर्द हवाओं की दस्तक के साथ ही गर्मियों के कपड़े अब अलमारियों की शोभा बढ़ाने लगे हैं। सर्दी के आगमन के साथ ही लोगों ने शरीर को गर्म रखने वाले वस्त्र निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह-शाम बढ़ती ठंड के बीच युवाओं की खास पसंद स्वेटशर्ट बन गई है। स्वेटशर्ट न केवल शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि आज यह फैशन का पर्याय भी बन चुकी है। हर उम्र वर्ग के लोग इसे पहनकर खुद को आधुनिक दौर के साथ कदमताल मिलाते दिख रहे हैं।
स्वेटशर्ट की कहानी फैशन की दुनिया में काफी दिलचस्प रही है। इसका आरंभ 1920-30 के दशक में हुआ, जब पहली सूती स्वेटशर्ट तैयार की गई। शुरुआत में इसे खिलाड़ियों और मेहनतकश लोगों ने ठंड से बचने के लिए अपनाया, क्योंकि इसका कपड़ा मोटा और आरामदायक होता था। 1960 के दशक में शीर्ष एथलीटों के बीच यह आम परिधान बन गया। 1970 के दशक में हॉलीवुड फिल्मों में इसके दिखने से यह आम लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ। 1980 के दशक में जब स्ट्रीट फैशन का दौर आया, तब स्वेटशर्ट और हूडी दोनों ही फैशन स्टेटमेंट बन गए। 1990 के दशक में बड़े ब्रांड्स जैसे गुच्ची और वर्साचे ने रनवे फैशन में स्वेटशर्ट को जगह दी, जिससे यह स्पोर्ट्सवियर से निकलकर ग्लोबल ट्रेंड बन गया। आज स्वेटशर्ट्स अलग-अलग रंग, डिज़ाइन, प्रिंट और स्टाइल में उपलब्ध हैं। स्वेटशर्ट आमतौर पर मुलायम और भारी सूती ऊन जैसे कपड़ों से बनती है, जिससे यह सर्द मौसम में गर्माहट बनाए रखती है।
बॉक्स
स्वेटशर्ट न केवल सर्दी से बचाव करती है, बल्कि आज के दौर में अच्छे ब्रांड्स की स्वेटशर्ट फैशन का एक ट्रेंड बन चुकी है। विभिन्न डिजाइन और रंगों में मिलने वाली स्वेटशर्ट पहनकर आराम और आकर्षण दोनों मिलता है। -तुषार शर्मा, एमबीए छात्र, गगरेट
विज्ञापन
स्वेटशर्ट शरीर को गर्म रखती है और भारी सर्दियों में मोटे कपड़ों से निजात देती है। इसे जिम से लेकर पार्टी या फंक्शन तक सहजता से पहना जा सकता है। स्टाइलिश और कैजुअल लुक के लिए यह युवाओं की पहली पसंद बन गई है। -उदय शर्मा, एमबीए छात्र, गगरेट
सीजन के साथ कपड़ों का ट्रेंड भी बदलता है। इन दिनों सर्दी बढ़ने के साथ युवाओं की खास पसंद स्वेटशर्ट बनी हुई है। गगरेट में स्वेटशर्ट 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की विभिन्न रेंज में उपलब्ध हैं। -कपिल शर्मा, गगरेट
रेडिमेड वस्त्रों में बदलते समय के साथ वैरायटी भी बढ़ रही है। जिम से लेकर कैजुअल वियर तक आजकल स्वेटशर्ट्स का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। विभिन्न रंगों और डिज़ाइनों में यह कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। -मनमोहन मिंटू, गगरेट