{"_id":"68fcb4929f1ee62d0208cb79","slug":"surya-sharma-became-the-unit-president-navi-rajput-took-over-as-secretary-una-news-c-93-1-ssml1048-169799-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सूर्य शर्मा बने इकाई अध्यक्ष, नवी राजपूत को सचिव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सूर्य शर्मा बने इकाई अध्यक्ष, नवी राजपूत को सचिव की कमान
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना की 45 सदस्यीय इकाई का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऊना इकाई की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सूर्य शर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा नवी राजपूत को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 45 सदस्यों की इस नई कार्यकारिणी में शुभम, बलविंदर, शिवानी, अतुल, ईशा और हनी को इकाई उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं अंकुश, शिवानी, नवदीप और कृष्णा को इकाई सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
सत्यम और लवीश को बीबीए प्रमुख व सह प्रमुख, जबकि कुनाल चौधरी, हर्ष और अभी भाटिया को बीकॉम प्रमुख व सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। अभय और डिंपल को एसएफडी संयोजक व सह संयोजक तथा समृद्धि, नितिन और निशांत को एसएफएस संयोजक व सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
साहिल को खेलो भारत प्रमुख, अनिशा को छात्रा प्रमुख तथा साहिल को ही कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नंदिनी और हरमन को बीएससी प्रमुख व सह प्रमुख, जबकि सुखविंदर, प्रिया और विवेक को बीसीए सह प्रमुख बनाया गया है। कृष्णा, अखिल और ऋषि को बीए प्रमुख व सह प्रमुख, सीमा और श्वेता को बीवॉक प्रमुख व सह प्रमुख तथा प्रिंस को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष सूर्य शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। इस दौरान परिषद विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष उठाने के साथ-साथ छात्रों के लिए विभिन्न संगठनात्मक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करेगी।