Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sundarkand A Remarkable Confluence of Devotion and Strength

सुंदरकांड में भक्ति, शक्ति का अद्भुत संगम : गोपालचंद

Tue, 17 Nov 2026 05:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Nov 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sundarkand A Remarkable Confluence of Devotion and Strength
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान आचार्य गोपालचंद शास्त्री ने सुंदरकांड का व्याख्यान करते हुए हनुमान के भक्ति, शक्ति और बुद्धि से परिपूर्ण व्यक्तित्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा, अदम्य साहस और असाधारण बुद्धिमत्ता के कारण हनुमान ने ऐसे कार्य किए, जो सामान्य व्यक्ति के लिए संभव नहीं थे।
विज्ञापन

आचार्य ने सुंदरकांड के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि माता सीता की खोज के लिए हनुमान ने समुद्र लांघकर लंका में प्रवेश किया। अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद लंका में राक्षसों के अत्याचारों का सामना करते हुए अपने पराक्रम और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान का जीवन सिखाता है कि सच्ची भक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और विवेक के बल पर कठिन से कठिन चुनौती का सामना किया जा सकता है।
विज्ञापन

आचार्य गोपालचंद शास्त्री ने अभिभावकों से बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हनुमान चालीसा, रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथों के पाठ से जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पूर्व मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल, डॉ. खेम चंद शास्त्री, डॉ. राम कुमार, कुलदीप कालिया, संजय कालिया, प्रधान अंजू कालिया और रविंदर कालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed