{"_id":"6a42c452b8387e10d5059858","slug":"summer-holidays-in-schools-over-staff-busy-with-cleaning-una-news-c-93-1-ssml1048-196771-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म, सफाई में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म, सफाई में जुटे कर्मचारी
Tue, 30 Jun 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के साथ ही जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। एक जुलाई से स्कूल खुलने से पहले शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दौर शुरू हो गया। सोमवार को जिले के अधिकांश स्कूलों में कर्मचारियों ने परिसर, कक्षाओं, पेयजल टंकियों और रसोई घरों की सफाई कर विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जिले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी स्कूल पिछले करीब एक माह से ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बंद पड़े थे। अब एक जुलाई दिन बुधवार से नियमित कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, जिसके चलते स्कूल प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना, लालसिंगी, बसाल, पंडोगा, बढेड़ा राजपूतां, कांगड़, हरोली, बहडाला, नंगड़ां, अंब, मुबारिकपुर, भंजाल सहित जिले के अनेक सरकारी स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्कूल परिसरों, कक्षाओं, कार्यालयों और खेल मैदानों की साफ-सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया।
-- -- --
पेयजल टंकियों पर विशेष फोकस
विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पानी की टंकियों की विशेष रूप से सफाई कराई गई। वहीं मिड-डे मील योजना से जुड़े कर्मचारियों ने रसोईघरों को व्यवस्थित करने के साथ भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी बर्तनों की भी अच्छी तरह धुलाई की। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि विद्यार्थियों को पहले दिन से ही स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो।
विज्ञापन
-- -- --
क्यों बोले सफाई में जुटे कर्मचारी
कन्या स्कूल ऊना में सफाई व मिड-डे मील वर्कर रेनू बाला, नीलम कुमारी, जीवन ज्योति, सरला देवी और रंजना ने सोमवार को पूरे स्कूल परिसर की सफाई की। इस दौरान रसोई घर और पानी की टंकियों को भी साफ किया गया। वहीं कक्षाओं में डेस्क भी साफ किए गए। उन्होंने बताया कि वे छुट्टियों खत्म होने से कुछ दिन पहले ही सफाई का काम शुरू कर देती हैं, ताकि स्कूल खुलने पर किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू हो सके, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एक जुलाई से जिले के हजारों विद्यार्थी फिर से स्कूल पहुंचेंगे। स्कूल खुलने के साथ ही परिसर एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और शैक्षणिक गतिविधियों से गुलजार हो जाएंगे।