{"_id":"6a42c4c3c6dd94a3c10cdf8f","slug":"summer-holidays-in-schools-over-staff-busy-with-cleaning-una-news-c-93-1-ssml1047-196782-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक सर्जन के सहारे चल रहा क्षेत्रीय अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक सर्जन के सहारे चल रहा क्षेत्रीय अस्पताल
Tue, 30 Jun 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। अस्पताल में केवल एक सर्जन के सहारे ही व्यवस्थाएं चल रही हैं। जिसके चलते मरीजों और अस्पताल प्रबंधन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जब एकमात्र सर्जन अवकाश पर चले जाते हैं तो सर्जरी से जुड़ी सेवाएं लगभग प्रभावित हो जाती हैं और मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सामान्य और आपातकालीन सर्जरी के मामलों में भी मरीजों की संख्या लगातार बनी रहती है। ऐसे में केवल एक सर्जन पर पूरे अस्पताल का भार होना स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। क्षेत्रीय अस्पताल जिला स्तर का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है जहां रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे अस्पताल में सर्जनों के पर्याप्त पद होना आवश्यक है। इस पर वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी स्तर का अस्पताल है। अस्पताल में उपचार के लिए विभिन्न क्षेत्रों से मरीज पहुंचते हैं। इसके अलावा आपातकाल में मरीज को सबसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ही रेफर किया जाता है। अस्पताल में एक अतिरिक्त सर्जन की तैनाती होनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े।
क्षेत्रीय अस्पताल में सर्जन की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई है। विशेषज्ञ की तैनाती विभाग के स्तर पर ही होगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।