फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhdev Singh Sandhu retired after 28 years of service

Una News: सुखदेव सिंह संधू 28 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त

Fri, 30 May 2025 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Sukhdev Singh Sandhu retired after 28 years of service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोल (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ा जसवाला में मुख्य अध्यापक सुखदेव सिंह संधू शिक्षा के क्षेत्र में 28 साल की निरंतर सेवाओं के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अध्यापक सुखदेव सिंह संधू ने बच्चों को विभिन्न मनमोहक उपहार भेंट किए।

उन्होंने बच्चों के खाने-पीने के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का भी प्रबंध किया था। इस दौरान स्कूलों से आए अध्यापकों ने भी मुख्य अध्यापक सुखदेव सिंह संधू को विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया और उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने दूरदराज के विभिन्न स्कूलों भरमौर, चंबा, बनीखेत, लोहारली, कुठेडा में अपनी सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्यों में उनकी पत्नी, बेटी, बेटा और विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापकों संजीव कुमार, संदीप शर्मा, राजीव राणा, सूरज हांडा, राकेश शर्मा, कुलदीप कंग, राजकुमार, विनय ठाकुर, दीपक गुलेरिया, अरुण राणा, वंदना ठाकुर, सर्वजीत सिंह, इंदुमाला, प्रिया ठाकुर, मनोज ठाकुर, नेहा मेहता, देवेंद्र भाटिया, सुरजीत सिंह, बलविंदर कुमार व विकास ठाकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed