{"_id":"67a0cc970be482169a029dd9","slug":"sub-inspector-shakti-singh-retired-from-bsf-after-39-years-una-news-c-93-1-una1002-145080-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपनिरीक्षक शक्ति सिंह 39 वर्षों के बाद बीएसएफ से सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपनिरीक्षक शक्ति सिंह 39 वर्षों के बाद बीएसएफ से सेवानिवृत्त
Tue, 04 Feb 2025 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
शक्ति सिंह का दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर स्वागत करते परिजन। -स्रोत : जागरूक पाठक
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डंगोह खास निवासी शक्ति सिंह ने बीएसएफ में 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। सोमवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर गांव में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उनकी धर्मपत्नी विजय कुमारी की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर बैंड-बाजे और खुली जीप के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इसमें ग्रामीणों और परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शक्ति सिंह 19 मार्च 1986 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, बंगाल, शिलांग और त्रिपुरा में तैनाती के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं पर महत्वपूर्ण अभियानों में हिस्सा लिया। विशेष अभियान दल का हिस्सा रहते हुए उन्होंने उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई। शक्ति सिंह के पिता बचित्र सिंह भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि दादा शिव सिंह ने भी सेना में सेवाएं दी थी। उनके पुत्र मनीष जसवाल बीएसएफ में उपनिरीक्षक हैं। इस मौके पर स्थानीय पंचायत की प्रधान अनीता कुमारी, रमेश जसवाल, जतिंद्र जसवाल, नरेश जसवाल, अनिल, मनोज, कमल, बरिंदर, धर्मपाल सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।