{"_id":"61535dcd8ebc3e01f9263cce","slug":"sub-division-of-electricity-board-started-in-basal-new-je-will-meet-una-news-sml3854193148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल में शुरू हुआ बिजली बोर्ड का सब डिविजन, मिलेंगे नए जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल में शुरू हुआ बिजली बोर्ड का सब डिविजन, मिलेंगे नए जेई
विज्ञापन
बसाल में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बिजली बोर्ड के नए सबडिवीजन का शुभारंभ करते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी (ऊना)। बहुउद्देशीय परियोजना और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि बसाल में बिजली बोर्ड के नए सबडिवीजन बनने से नए सेक्शन खोले जाएंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर तैनात होंगे। कहा कि अधिकारियों का एरिया कम होने से लोगों को फायदा होगा और समस्याओं का जल्द समाधान संभव हो पाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जल्द ही सब डिविजन कार्यालय के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। वे बसाल में सब डिविजन के शुभारंभ मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थित थे।
इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने कहा कि नया सबडिवीजन खुलने से क्षेत्र के 15,300 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इससे नारी, झलेड़ा, कोटला और धमांदरी पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि नया सब डिविजन बनने के बाद इसके तहत नए सेक्शन भी खोले जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जल्द ही सब डिविजन कार्यालय के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 ट्रांसफार्मर स्वीकृति किए हैं, जोकि 6 माह के भीतर लो वोल्टेज वाले क्षेत्रों मे स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही अलग से डिविजन बनाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम, अपर बसाल प्रधान नरेश कुमार, उपप्रधान तिलक राज शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी मनी राम और अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
मंदली, लठियाणी में बनेंगे 33 केवी सब स्टेशन : कंवर
इस मौके ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में बिजली से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि कुटलैहड़ में बिजली बोर्ड का अलग डिविजन खुलने से पूरे विधानसभा क्षेत्र को फायदा होगा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने के लिए मंदली और लठियाणी में 17 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी के दो सब-स्टेशन बनने जा रहे हैं।