{"_id":"679e0b7c0bde5e113308d0b7","slug":"students-took-out-a-rally-on-road-safety-and-made-people-aware-una-news-c-93-1-ssml1047-144863-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केशव माधव, इशिता, मान्या, कंगना और कनिष सम्मानित
दौलतपुर चौक और कुठेड़ा जसवाला के बच्चों ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक/घनारी (ऊना)। राजकीय पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय दौलतपुर चौक में सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केशव माधव, इशिता, मान्या, कंगना, कनिष को सम्मानित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पल्लवी, इशिता, रिद्धिमा, शुभम, मान्या ने बेहतर प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में वंशिका, कृतिका, महक को सम्मानित किया। पोस्टर मेकिंग में अंजलि, दीक्षा व अनमोल का बेहतर प्रदर्शन किया। नारा लेखन में मुस्कान, मन्नत राणा, प्रांशी वशिष्ठ विजेता रहे। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा जसवाला में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी सूरज प्रकाश हांडा ने की। सड़क सुरक्षा के तहत स्कूल के बच्चों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा रावमापा नंगल जरियालां में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व अन्य सदस्य मौजूद रहे।