फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students should work hard by setting goals: Ajay

छात्र लक्ष्य निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत : अजय

Sun, 01 Dec 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Students should work hard by setting goals: Ajay
छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पंडाल से खूब वाहवाही लूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के युवा और छात्र पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार लेकर आगे बढ़े। नशे से दूर रहकर जीवन को सार्थक करके अपने गुरुजनों और माता का नाम रोशन करें। जितना नशे से दूर रहोगे, उतना ज्यादा जीवन सार्थक बनेगा। एक लक्ष्य निर्धारित करके अपनी सफलता की मंजिल को हासिल करें। यह शब्द राष्ट्रीय ह्यूमन राइट युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला ऊना के भाजयुमो सचिव अजय ठाकुर ने डोहगी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि कहे। स्कूली छात्रों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दा, भंगड़ा, पहाड़ी नाटी, एकलगान से पंडाल से खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने स्कूल कार्यक्रम के लिए 11000 की नकद राशि प्रदान की।


अजय ठाकुर ने कहा कि गरीब बच्चों की मदद के लिए बंगाणा डिग्री कॉलेज में एक 35 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह समाज के गरीब, अनाथ परिवारों के बच्चों की आर्थिक मदद पढ़ाई के लिए करती है। अगर आप के पड़ोस या रिश्तेदारों के ऐसे परिवारों के बच्चे हों तो वह जरूर संपर्क करें ताकि कोई बच्चा आर्थिकी तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed