{"_id":"6983376f1f05208e5a028992","slug":"students-of-dav-public-school-ambota-took-out-a-rally-against-drug-abuse-una-news-c-93-1-ssml1047-180453-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन
अंबोटा के विभिन्न क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा ने नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को रैली निकाली। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर अंबोटा के प्रमुख मार्गों से गुज़री। बड़ी संख्या में छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। विद्यार्थियों ने चिट्टा को न, जीवन को हां, ‘नशा नहीं जीवन चाहिए’ जैसे पोस्टर और बैनर थामे हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या है, जो स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा ने बताया कि नशा विशेषकर चिट्टा, युवाओं के जीवन को प्रभावित कर समाज और देश की प्रगति में बाधा डालता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार, संवेदनशील और सामाजिक रूप से सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए आवश्यक बताया।