फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students from Gondpur Banehra become district hockey champions.

Una News: गोंदपुर बनेहड़ा की छात्राएं बनीं जिला हॉकी चैंपियन

Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students from Gondpur Banehra become district hockey champions.
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा की छात्राओं ने जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर जिला चैंपियन का गौरव प्राप्त किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी है। खास बात यह है कि इससे पहले विद्यालय की अंडर-14 लड़कों की हॉकी टीम भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है। इस तरह लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में जिला चैंपियन बनने से विद्यालय ने खेल क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। टीम के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ओम राज, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों तथा कोच प्रवक्ता राजीव कुमार का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय से गांव तक विजय रैली भी निकाली गई। विद्यालय की छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मानसी कोंडल, रीना, दिनाक्षी, गिल, सुनिधि और जीविका का चयन आगामी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ओम राज ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और कोच प्रवक्ता के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास का परिणाम जिला चैंपियन बनने के रूप में सामने आया है। इस मौके पर एसएमसी प्रधान कमलेश कुमारी, उपाध्यक्ष अंकुश वर्मा सहित समस्त सदस्यों, पंचायत प्रधान सुषमा कुमारी, उपप्रधान जसवीर सिंह तथा पंचायत सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed