फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students explained the ill effects of drugs in their speech

Una News: छात्रों ने भाषण में बताए नशे के दुष्परिणाम

Sun, 30 Jun 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students explained the ill effects of drugs in their speech
ऊना। डाइट देहलां में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी प्रशिक्षुओं ने बेहतरीन ढंग से नशा निषेध पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इन प्रतियोगिताओं में रीता देवी, निशी शर्मा, केवल चंदेल, मनीष पटियाल, राज कुमार, मीना शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में आंचल शर्मा प्रथम, रोहित और आंचल पुरेवाल द्वितीय तथा ईशांत और आरजू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूनम सैनी प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और श्रेया तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी राकेश अरोड़ा ने प्रशिक्षुओं को नशे के बुरे परिणाम के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर ललित, विशाल, वंदना, नीलम, शुभ लता, सुखबीर कौर व सीमा उपस्थित रहे। वहीं, श्रुति एवं नेहा चौधरी ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed