फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Student union elections are a democratic right of youth: Tony Thakur

छात्रसंघ चुनाव युवाओं का लोकतांत्रिक अधिकार : टोनी ठाकुर

Fri, 19 Sep 2025 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Student union elections are a democratic right of youth: Tony Thakur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) हिमाचल प्रदेश ने प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनावों की बहाली की पुरजोर मांग की है। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने लोनिवि विश्राम गृह ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकार का सबसे बड़ा मंच हैं और इन्हें लंबे समय से स्थगित रखना छात्रों की आवाज़ को दबाने के समान है। टोनी ठाकुर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं के लिए राजनीति और सामाजिक नेतृत्व की पाठशाला हैं। इन्हें बहाल करके सरकार को यह संदेश देना चाहिए कि वह युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने राज्य सरकार से इस ओर ध्यान देने की मांग की और कहा कि एनएसयूआई इस मुद्दे को लेकर हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में जागरुकता अभियान चलाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने साफ किया कि एनएसयूआई लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग को उठाएगी और छात्रों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस मौके पर उनके साथ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष मयंक खन्ना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed